Select Date:

सर्वाइकल कैंसर का 'डेथ बेल्ट' बन रहे यूपी-तमिलनाडु:एमपी देश में छठे नंबर पर

Updated on 12-03-2026 11:47 AM
भोपाल, देश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की बढ़ती रफ्तार ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यसभा में सांसद राजिंदर गुप्ता के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पेश की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु इस बीमारी के सबसे बड़े केंद्र बनकर उभरे हैं । मध्य प्रदेश की स्थिति भी डराने वाली है, जहाँ यह बीमारी टॉप राज्यों की सूची में शामिल है ।

सर्वाइकल कैंसर का गढ़ बना यूपी

उत्तर प्रदेश देश में इस बीमारी का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है, जबकि मध्य प्रदेश मौतों और केसों के मामले में देश में छठे स्थान पर है।मध्य प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में सर्वाइकल कैंसर न केवल स्थिर रहा है, बल्कि इसमें मामूली बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई है। मप्र में हर साल 4 हजार से ज्यादा सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। करीब 21 सौ महिलाएं हर साल इसकी जद में आकर जान गवां रहीं हैं।

स्क्रीनिंग में यूपी ने अव्वल, एमपी भी पीछे नहीं

सरकार ने बीमारी की जल्द पहचान के लिए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' और जिला अस्पतालों में स्क्रीनिंग तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश में चालू वित्त वर्ष 2025-26 (17 फरवरी तक) में रिकॉर्ड 96.28 लाख महिलाओं की जांच की गई । मध्य प्रदेश में इसी अवधि में 11.96 लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है । अब तक देश की 8.73 करोड़ महिलाओं की जांच की जा चुकी है ।

अब 14 साल की बालिकाओं को लग रही एचपीवी वैक्सीन

केंद्र सरकार ने 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है । इसके लिए स्वदेशी टीके 'सर्वावैक' के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है ।

एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों (बुधनी, छतरपुर, दमोह) में कैंसर के इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर न काटने पड़ें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का ड्रीम मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट शुरूआती चरण में उत्साह जनक नहीं रहा। पटरी पर पहली बार दौड़ने के महज तीन महीनों में ही यह लगभग…
 12 March 2026
भोपाल, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जल संसाधन विभाग की टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बुधवार को मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा कि यह…
 12 March 2026
भोपाल, प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी स्वास्थ्य कर्मचारियों को महंगी पड़ गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश ने जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा…
 12 March 2026
भोपाल, आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों के लिए NABH फाइनल लेवल सर्टिफिकेट अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद नया विवाद सामने आया है। नर्सिंग होम एसोसिएशन का दावा है कि…
 12 March 2026
भोपाल, विवाह के बाद वैवाहिक संबंधों में आने वाली कड़वाहट को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग प्री मैरिटल कार्यक्रम शुरू कर रहा है। तेरे मेरे सपने नाम से शुरू…
 12 March 2026
भोपाल, देश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की बढ़ती रफ्तार ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यसभा में सांसद राजिंदर गुप्ता के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा…
 12 March 2026
भोपाल, चौथा समयमान वेतनमान, स्थायीकर्मियों को सातवां वेतनमान नहीं दिए जाने और कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं होने के विरोध में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन की तैयारी…
 12 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड…
 12 March 2026
भोपाल, भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज चौराहे के पास धंसी सड़क को सुधारने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन बुधवार को ठेकेदार ने नाले का पानी बंद…
Advt.