Select Date:

ज्योति कॉम्पलेक्स की डेढ़ सौ दुकानों में गंदा पानी:एमपी नगर में देर रात तक सुधारी सीवेज लाइन

Updated on 12-03-2026 11:43 AM
भोपाल, भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज चौराहे के पास धंसी सड़क को सुधारने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन बुधवार को ठेकेदार ने नाले का पानी बंद कर दिया, जिससे ज्योति कॉम्पलेक्स की करीब डेढ़ सौ दुकानों में गंदा पानी भर गया।

व्यापारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद देर रात तक सुधार चला। आज, गुरुवार को ऐसे हालात न बने, इसलिए नगर निगम की टीम नजर रखेगी। वहीं, पुलिस ने भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।

बता दें कि सीवेज की पाइप लाइन जब लीकेज हुई, तब पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में बेसमेंट और दुकानों में पानी भर गया। ज्योति कॉम्प्लेक्स में करीब 150 दुकानें हैं। इनमें कई मोबाइल शॉप व अन्य दुकानें बेसमेंट में हैं। बदबू और पानी की तेजी के कारण दुकानदारों को अंदर खड़ा रहना मुश्किल हो गया था।

दुकानों में पानी भरता देख भड़के व्यापारियों ने बाहर निकलकर ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस जाने वाले एकमात्र रास्ते को बंद कर दिया। सड़क के काम के लिए पहले से ही बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज आने वाला मार्ग बंद है।

इससे चेतक ब्रिज और एमपी नगर जोन-1 व जोन-2 से आने वाले वाहन चालक प्रभावित हुए। रास्ते बंद होने के कारण चेतक ब्रिज से बोर्ड ऑफिस तक आने वाले लोगों को करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा और लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।

नाले का पानी बंद करने से ओवरफ्लो हुआ चेंबर 

जानकारी के अनुसार, बेसमेंट में पानी निकासी के लिए चेंबर बनाए गए हैं। इनमें से सीवेज लाइन भी गुजरती है। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने नाले का पानी बंद किया, जिससे सीवेज लाइन टूटी और पानी चेंबर से ओवरफ्लो होकर बेसमेंट में भर गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी को टैंकर के माध्यम से बाहर निकाला।

पिछले साल बारिश में धंसी थी सड़क 

पिछले साल तेज बारिश के बीच भोपाल के सबसे व्यस्त इलाके एमपी नगर में सड़क धंस गई थी। यहां मेन रोड पर करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्‌ढा हो गया था। ये गड्‌ढा इतना गहरा था कि इसमें कोई कार भी समा जाए। बाद में मरम्मत तो करा दी गई, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने पूरे हिस्से को बेहतर ढंग से बनाने का निर्णय लिया। दो-तीन बार टेंडर लगाने के बाद काम शुरू हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का ड्रीम मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट शुरूआती चरण में उत्साह जनक नहीं रहा। पटरी पर पहली बार दौड़ने के महज तीन महीनों में ही यह लगभग…
 12 March 2026
भोपाल, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जल संसाधन विभाग की टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बुधवार को मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा कि यह…
 12 March 2026
भोपाल, प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी स्वास्थ्य कर्मचारियों को महंगी पड़ गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश ने जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा…
 12 March 2026
भोपाल, आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों के लिए NABH फाइनल लेवल सर्टिफिकेट अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद नया विवाद सामने आया है। नर्सिंग होम एसोसिएशन का दावा है कि…
 12 March 2026
भोपाल, विवाह के बाद वैवाहिक संबंधों में आने वाली कड़वाहट को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग प्री मैरिटल कार्यक्रम शुरू कर रहा है। तेरे मेरे सपने नाम से शुरू…
 12 March 2026
भोपाल, देश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की बढ़ती रफ्तार ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यसभा में सांसद राजिंदर गुप्ता के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा…
 12 March 2026
भोपाल, चौथा समयमान वेतनमान, स्थायीकर्मियों को सातवां वेतनमान नहीं दिए जाने और कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं होने के विरोध में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन की तैयारी…
 12 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड…
 12 March 2026
भोपाल, भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज चौराहे के पास धंसी सड़क को सुधारने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन बुधवार को ठेकेदार ने नाले का पानी बंद…
Advt.