ड्रोन के खिलाफ बनाया लेजर गाइडेड रॉकेट
- मेजर जनरल जूलियन ने कहा कि हम वहां अपने साझेदार देश की सुरक्षा और रक्षा के लिए हैं। जाहिर है इसमें आर्थिक पहलू भी है।
- इसी वजह से हमने मिसाइलों के अलावा एक और विकल्प विकसित किया है, जो अब इस्तेमाल में है।
- यह लेजर गाइडेड रॉकेट है। शाहेद ड्रोन के खिलाफ इसका इस्तेमाल करना कम खर्चीला है। उन्होंने कहा कि हम तोप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हमने हथियार प्रणाली में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि तोप से धीमी गति से उड़ने वाले ड्रोन पर ज्यादा प्रभावी ढंग से निशाना लगाया जा सके।
- फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स के वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डोमिनिक तारदिफ ने कहा कि हमारा मानना है कि भविष्य में हम सिर्फ तोप या रॉकेट से ही ड्रोन को मार गिराने में सक्षम होंगे।
- हालांकि, अब ड्रोन की क्षमता लगातार बढ़ रही है। कुछ ड्रोन इतने सक्षम हो रहे हैं कि उनके खिलाफ नजदीकी मुकाबले में भी मिसाइल की जरूरत पड़ सकती है।
- इसलिए इस दिशा में काम करने की जरूरत है। हमने लेजर गाइडेड रॉकेट विकसित किया है, लेकिन ज्यादा सक्षम ड्रोन और लड़ाकू विमानों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए हमें मिसाइल की भी जरूरत होगी।