Select Date:

2027 से शुरू होगा डिजिटल टूरिज्म स्टैक; AI कराएगा भारत के 'अनदेखे' ठिकानों की सैर

Updated on 29-09-2026 12:04 PM
नई दिल्ली: भारत के चर्चित पर्यटन स्थलों के साथ अब सरकार की नजर उन 'अनदेखे' ठिकानों पर है, जिन्हें लोकप्रियता नहीं मिली, लेकिन जहां इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय अनुभव पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। विश्व पर्यटन दिवस पर भारत मंडपम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नेशनल डिजिटल टूरिज्म स्टैक और नेशनल मिशन फॉर अल्टरनेटिव डेस्टिनेशंस लॉन्च किया। ' देखो अपना देश 2.0 ' अभियान के जरिए पर्यटन का दबाव चुनिंदा लोकप्रिय स्थलों से हटाकर नए शहरों, गांवों और कम प्रसिद्ध जगहों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके जरिए पर्यटक किसी जगह की ठहरने की सुविधा, ट्रांसपोर्ट बुक कर सकेंगे। भारत मंडपम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य।


5 कंपनियों से MoU

पर्यटन मंत्रालय ने Airbnb इंडिया, FlixBus, ग्लास डिजिटल एक्सपीरियंस, आयशर ग्रुप फाउंडेशन और MakeMyTrip के साथ पांच MoU किए हैं। वहीं, Sarvam AI के को-फाउंडर विवेक राघवन ने पर्यटन में AI की भूमिका बताई।

एक ही जगह पर मिलेगी पूरी जानकारी

नेशनल डिजिटल टूरिज्म स्टैक के जरिए पर्यटकों को अलग-अलग सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसका मकसद यात्रा की योजना बनाना आसान करना और नए पर्यटन स्थलों तक पहुंच को बेहतर बनाना है। ठहरने से लेकर आने-जाने की सुविधाओं तक की जानकारी डिजिटल तरीके से मिल सकेगी।


स्थानीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अल्टरनेटिव डेस्टिनेशंस पर फोकस से छोटे शहरों, गांवों और कम चर्चित इलाकों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी बन सकते हैं। सरकार का जोर ऐसे अनुभवों को बढ़ावा देने पर है, जिनमें स्थानीय संस्कृति, खान-पान, कला और प्राकृतिक विरासत पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
सचिन पाराशर/सिद्धार्थन,नई दिल्ली: भारत में यूरोपीय संघ (EU) के नए राजदूत जीन-एरिक पैकेट ने भारत-रूस की नजदीकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि मॉस्को के साथ…
 29 September 2026
पूनम पाण्डे: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) से शुरू हुई बहस अब उस जगह पहुंच गई है, जहां मामला सिर्फ वोटर लिस्ट का नहीं बल्कि चुनावी संस्थाओं पर भरोसे…
 29 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी कर सफाई देने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस मामले में अब पवन खेड़ा ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारत के चर्चित पर्यटन स्थलों के साथ अब सरकार की नजर उन 'अनदेखे' ठिकानों पर है, जिन्हें लोकप्रियता नहीं मिली, लेकिन जहां इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय अनुभव…
 29 September 2026
नई दिल्ली: जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था PETA इंडिया ने केंद्र सरकार से 2 अक्टूबर से बिलबोर्ड, टेलीविजन, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और दूसरे मीडिया पर मीट (मांस)…
 29 September 2026
पूनम पांडे, नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में फ्रांस अपने खाड़ी सहयोगी देशों की हवाई सुरक्षा में मदद कर रहा था। 28 फरवरी को शुरु हुए संघर्ष…
 29 September 2026
नई दिल्लीः भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील को लेकर निगोसिएशन चल रहा है। इसके साथ ही पिछले कुछ महीनों से ‘सोर्स कोड’ को लेकर…
 28 September 2026
व्योमश चन्द्र जुगरान: उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा और हिमरेखा के बीच की खूबसूरत भौगोलिक संरचनाएं 'बुग्याल' कहलाती है। 10 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर मीलों…
 28 September 2026
नई दिल्ली: जाने-माने जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने अमेरिका और चीन के बीच बनते अनौपचारिक 'G2' (दो देशों के प्रभुत्व वाले) ढांचे को लेकर दुनिया को आगाह किया है।…
Advt.