पीएनजी सप्लाई
एसोसिएशन ने कहा कि कम कीमत वाली गैस की आपूर्ति में 60% की कमी और बाजार आधारित आपूर्ति के शून्य होने से सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) के वितरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने संकट की इस घड़ी में सरकार से स्पष्ट मार्गदर्शन और सहयोग मांगा है। कतरएनर्जी ने एक बयान में पुष्टि की है कि रास लफान और मेसैद औद्योगिक शहरों में उसके परिचालन केंद्रों पर सैन्य हमलों के कारण उत्पादन रोक दिया गया है।संघर्ष के कारण हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा प्रवाह प्रभावित हुआ है। फिलहाल, गेल और आईओसी वैकल्पिक बाजारों से गैस खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां कीमतें अनुबंध दरों से लगभग दोगुनी (25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू) तक पहुंच गई हैं।