भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है गल्फ काउंसिल
Updated on
05-03-2026 02:34 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और गैस की दिक्कत आ सकती है। भारत का ज्यादातर कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से आता है। साथ ही भारतीय कंपनियों को भी काफी नुकसान हो सकता है। भारतीय कंपनियों का पश्चिम एशिया में अच्छा खासा एक्सपोजर है। एनर्जी, स्पेशिएलिटी केमिकल्स और जेम्स एंड जूलरी सेक्टर की कंपनियां खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में आयात करती हैं। साथ ही इन देशों को भारत से काफी निर्यात भी होता है।
लॉ फर्म Economic Laws Practice में पार्टनर और इंटरनेशनल ट्रेड एंड कस्टम्स प्रैक्टिस के को-हेड संजय नोतानी ने कहा कि उन्हें कंपनियों की तरफ से सवाल आने शुरू हो गए हैं। वे फोर्स मेज्योर क्लॉज को यूज करना चाहती हैं और साथ ही कॉन्ट्रैक्ट पर नए सिरे से बातचीत करना चाहती हैं। कुछ कंपनियों ने तो अपनी सप्लाई चेन पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है। वेयरहाउसेज और बंदरगाहों पर अटके सामान पर ज्यादा फीस लगने का खतरा है। शिपिंग और एयर ट्रैफिक में समस्या के कारण निर्यातकों और आयातकों की दिक्कत बढ़ गई है।
लॉ फर्म डीएसके लीगल में मैनेजिंग पार्टनर आनंद देसाई ने कहा, जीसीसी देशों को आयात और निर्यात में काफी अनिश्चितता दिख रही है। अधिकांश मामले में फोर्स मेज्योर में समाधान है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि मामला कब तक शांत होगा। इस कारण कई कॉन्ट्रैक्ट अटक सकते हैं या खत्म हो सकते हैं। फर्म ने हाल में दुबई और अबु धाबी में ऑफिस खोले हैं। जानकारों का कहना है कि इस स्थिति के कारण कॉन्ट्रैक्ट में गंभीर बाधाएं पैदा हो सकती हैं।
कब तक चलेगी जंग?
ब्रोकिंग फर्म Emkay Global Financial Services का कहना है कि अगर लड़ाई लंबी खिंचती है तो इसका भारत पर बड़ा असर हो सकता है। लेकिन फर्म का कहना है कि यह लड़ाई ज्यादा लंबी नहीं खिंचेगी क्योंकि अमेरिका के मुकाबले ईरान ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता है। इंश्योरेंस ब्रोकर Square Insurance के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि उनके कई क्लाइंट यह पूछताछ कर रहे हैं कि अगर शिपमेंट में देरी हुई या रूट में बाधा आई तो क्या होगा। इनमें ज्यादा एक्सपोर्टर और लॉजिस्टिक्स कंपनियां शामिल हैं।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…
नई दिल्ली: सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि स्कैमर्स को पकड़ने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टेक्नॉलजी का सहारा लिया जा रहा है। खासकर उन 'प्री-इन्वेस्टमेंट'…