कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक
Updated on
05-03-2026 02:37 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई है। होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर ट्रैफिक में 92 फीसदी गिरावट आई है। इससे आज कच्चे तेल की कीमत में फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी तेजी के साथ 83.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.15 फीसदी तेजी के साथ 77.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शनिवार को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद से इसमें 15 फीसदी से ज्यादा तेजी आ चुकी है।
पश्चिम एशिया में जंग बुधवार को और तेज हो गई। अमेरिका ने श्रीलंका के करीब ईरान के एक युद्धपोत को निशाना बनाया। इस बीच ओपेक देशों में क्रूड के दूसरे बड़े उत्पादक इरान में उत्पादन में रोजाना करीब 15 लाख बैरल की कटौती की है। उसके अधिकारियों का कहना है कि देश के पास स्टोरेज की कमी है। साथ ही उसके पास एक्सपोर्ट का कोई दूसरा रूट नहीं है। दुनिया में करीब 20 फीसदी क्रूड की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होती है।
भारत का हाल
J.P. Morgan का कहना है कि गल्फ में करीब 329 ऑयल टैंकर अटके हुए हैं। इस बीच DBS Bank ने चेतावनी दी है कि अगर पश्चिम एशिया में लंबे समय तक संकट रहता है तो कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। ईरान संकट के बाद से तेल की कीमत पहले ही एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। भारत का करीब 50 फीसदी कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट से आता है। 33 किमी चौड़ी और 167 किमी लंबी इस स्ट्रेट से भारत को रोजाना 26 लाख बैरल तेल की सप्लाई होती है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…
नई दिल्ली: सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि स्कैमर्स को पकड़ने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टेक्नॉलजी का सहारा लिया जा रहा है। खासकर उन 'प्री-इन्वेस्टमेंट'…