दिवाली संडे को
इस साल दिवाली रविवार को पड़ रही है, इसलिए उस दिन अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। हालांकि 8 नवंबर 2026 (रविवार) को मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी, जिसके समय की सूचना बाद में दी जाएगी। एक्सचेंजों ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी अवकाश में बदलाव किया जा सकता है, जिसकी पूर्व सूचना अलग सर्कुलर के जरिए दी जाएगी।शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
इजरायल-ईरान युद्ध के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 और निफ्टी 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,865.70 पर था। बड़ी गिरावट के चलते बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केटकैप 7 लाख करोड़ रुपए कम होकर 456 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि शुक्रवार को 463 लाख करोड़ रुपए था।सूचकांकों में निफ्टी इन्फ्रा (2.23 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.20 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.15 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (2.15 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू (1.84 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.82 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (1.61 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (1.61 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.49 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.24 प्रतिशत) और निफ्टी फार्मा (0.02 प्रतिशत) ही बढ़ने वाले इंडेक्स थे।