एससीओ समिट की तैयारी के लिहाज से अहम
पाकिस्तान विदेश कार्यालय अनुसार इस्लामाबाद में हो रही यह बैठक पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान होने वाली विभिन्न उच्च-स्तरीय बैठकों की तैयारियों में योगदान देगी, जिसमें अगस्त 2027 में होने वाली एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक भी शामिल है। पाकिस्तान ने इसे अगले साल होने वाली एससीओ समिट से पहले बेहद अहम बताया है।पाकिस्तान के विदेश मंत्री की ओर से हाल ही में कहा गया है कि 28 से 30 सितंबर तक इस्लामाबाद में होने वाली बैठक में ‘एससीओ सहयोग और तालमेल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, एससीओ की आगामी बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन के एजेंडे में शामिल दूसरे मुद्दे शामिल हैं।