गाड़ी बरामद की गई
बशीर ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई कथित गाड़ी मुख्य संदिग्ध के एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर ली गई है। पुलिस उन दो महिलाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो पीड़िता को कैफै ले गई थीं। पुलिस ने बताया कि तीनों पुरुष संदिग्धों को 'स्टॉप लिस्ट' में डाल दिया गया है ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।पाकिस्तान के ही लाहौर में जुलाई में भी विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया था। ये मामला काफी चर्चा में रहा था क्योंकि आरोपियों में से एक विदेश मंत्री इशाक डार का करीबी बताया गया थ। इस मामले में 2 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था।