लाहौर में भगत सिंह की यादें
इससे पहले 2024 को लाहौर के पूंछ हाउस में भगत सिंह गैलरी खोली गई थी, जहां उनसे जुड़ी तस्वीरें, पत्र और दस्तावेज रखे गए हैं। लाहौर के पूंछ हाउस में ही लाहौर षड्यंत्र मामले में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर मुकदमा (1929-30) चलाया गया था।लाहौर में शादमान फव्वारा चौक का नाम बदलकर भगत सिंह चौक रखने की भी लंबे समय से मांग हो रही है। यह इलाका पहले सेंट्रल जेल का हिस्सा था, जहां 23 मार्च, 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। चौक के नामकरण का मामला कोर्ट तक जा चुका है।