भारत के कड़े रुख के बाद बैकफुट पर अमेरिका!
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के इस मुद्दे पर कड़ा सार्वजनिक रुख अपनाने के बाद नई दिल्ली की प्रतिक्रिया समझ में आती है। अधिकारी ने कहा 'कांग्रेस के सदस्यों ने खास तौर पर भारत की आलोचना की इसलिए जाहिर है कि भारत को जवाब देना ही था। हम यह समझते हैं। उनके अपने घरेलू समर्थक हैं जैसे हमारे हैं। ऐसी किसी भी गतिविधि को लेकर कोई नाराजगी नहीं है।'भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था 'हाल के महीनों में अमेरिका के अलग-अलग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। भारत ने बहुत साफ तौर पर बताया है कि इसके न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर भी क्या असर पड़ सकते हैं।'