वैभव को नहीं मिल पा रहा मौका
एशियन गेम्स में भारतीय टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर रही थी। वहां की पिच स्पिनर की मददगार थी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल जा रहा था। उन्होंने सेमीफाइनल में 38 और फाइनल में 15 रनों की पारी खेली थी। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वह बेंच पर बैठे हैं। भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत कर रही है।अभिषेक और संजू दोनों रन भी बना रहे हैं। इंग्लैंड में संजू सैमसन के फेल होने के बाद वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन वहां पर भी कुछ नहीं कर पाए। जिम्बाब्वे दौरे पर दो फिफ्टी लगाकर वैभव ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाना है। उस मैच में भी वैभव के खेलने का चांस काफी कम नजर आ रहे हैं।