Select Date:

एक ही टी20 सीरीज में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज, भारत के दो स्टार का नाम भी है शामिल

Updated on 16-10-2026 11:15 AM
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय पारी निकली। हैदराबाद में वेस्टइंडीज की पारी की आखिरी दो गेंदों पर छक्का मारकर वह शतक तक पहुंचे। अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बल्लेबाजों ने एक ही द्विपक्षीय सीरीज में दो शतक ठोके हैं। हम आपको उनके बारे में बताते हैं।
इंग्लैंड के फिल साल्ट द्विपक्षीय टी20 सीरीज में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 2023 के अंत में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। 5 मैचों की सीरीज में साल्ट ने 331 रन बनाए थे। इसमें दो शतकीय पारियां शामिल थी।

संजू सैमसन- भारत

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन भी एक टी20 सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं। 2024 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर संजू ने चार मैचों में दो शतक ठोके तो दो में उनका खाता ही नहीं खुल पाया।

तिलक वर्मा- भारत

संजू सैमसन के साथ ही तिलक वर्मा ने भी उसी साउथ अफ्रीका दौरे पर दो बैक टू बैक शतक ठोके थे। सेंचुरियन के मैदान पर तिलक के बल्ले से 107 रनों की पारी निकली तो जोहानिसबर्ग में 120 रन बनाए। दोनों ही मैचों में वह नाबाद रहे।

मोहम्मद एहसान- स्पेन

स्पेन के मोहम्मद एहसान भी एक टी20 सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं। 2025 में स्पेन की टीम ने क्रोएशिया का सामना किया था। उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में 112 रन बनाए तो तीसरे मुकाबले में 160 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

शाई होप- वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के शाई होप ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। रांची में 102 रनों की पारी खेलने के बाद हैदराबाद में भी उन्होंने 102 रन बनाए। अभी सीरीज का एक मुकाबला होना बाकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…
 16 October 2026
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय…
 16 October 2026
प्रभंजन वर्मा (नई दिल्ली): भारतीय क्रिकेट में आलोचना नई बात नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया के दौर में आलोचना और भड़ास निकालने के बीच की रेखा लगभग मिट चुकी है।…
 16 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल के साथ-साथ मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
 16 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। यह सीरीज का सबसे निर्णायक मुकाबला होगा। 5 मैचों की…
 16 October 2026
नई दिल्ली: रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर पर 4 मैच का बैन लग गया है। इसकी वजह से वह सीजन के पहले एल…
 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
Advt.