कुलदीप यादव की वजह से आर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल, बोले- थोड़ी कॉमन सेंस की कमी लगती है
Updated on
16-10-2026 11:30 AM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को खेलने का मौका मिला। लखनऊ में हुए सीरीज के पहले मैच में कुलदीप ने 33 रन देकर दो विकेट लिए थे। दूसरे मैच में वह महंगे रहे औऱ 53 रन खर्च कर दिए थे। इंदौर के बाद हैदराबाद में भी भारतीय टीम ने कुलदीप को नहीं खिलाया।
आर अश्विन फैसले से हैरान
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कुलदीप यादव के बेंच पर बैठने से हैरान हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह काफी हैरान करने वाली बात है, क्योंकि ऐसे मैदान पर जहां कुछ उछाल मिलने की उम्मीद होती है, और मुझे पता है कि यह मैदान स्पिनरों के लिए हमेशा से बहुत मददगार नहीं रहा है, लेकिन वहां भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उसकी गुगली और लेग-स्पिन को समझने में संघर्ष कर रहे हैं।'
टीम मैनेजमेंट पर बोला हमला
आर अश्विन उस तर्क पर सवाल उठाया जिसके तहत कुलदीप को उस विरोधी टीम के खिलाफ बाहर रखा गया, जिसे उनकी गेंदों की विविधता को समझने में मुश्किल हो रही थी। उन्होंने आगे कहा- अगर आप उनके खिलाफ कुलदीप को बाहर रख रहे हैं, तो इसमें थोड़ी कॉमन सेंस की कमी लगती है। यह काफी हैरान करने वाला है, क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी से 15-20 रनों का फर्क पड़ सकता था।'
अश्विन ने माना कि तीसरे मैच में मैदान छोटा होने की वजह से कुलदीप को बाहर रखना ठीक था। उन्होंने कहा- मुझे हैरानी हुई। इंदौर में कुलदीप को नहीं चुना गया था और मैं अभी भी उस फैसले का सपोर्ट करूंगा क्योंकि मैं समझ सकता हूं कि वहां का मैदान छोटा है। लेकिन आप यह कहकर इसे एक मुद्दा बना रहे हैं कि रांची में भारत की हार कुलदीप की वजह से हुई। यह अपने आप में गलत है।
कुलदीप यादव का रिकॉर्ड दमदार
कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में एक हैं। सिर्फ 56 मैचों में वह 98 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। उनके पास सबसे तेज 100 विकेट लेने का भारतीय गेंदबाज बनने का भी मौका है। अर्शदीप सिंह ने 64 मैचों में 100 विकेट झटके थे। कुलदीप ने दो बार मैच में 5 विकेट लिए हैं तो उनकी इकोनॉमी 7.11 और औसत 14.2 का है। वह इस फॉर्मेट में लगभग हर 12वीं गेंद पर विकेट लेते हैं।
प्रभंजन वर्मा (नई दिल्ली): भारतीय क्रिकेट में आलोचना नई बात नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया के दौर में आलोचना और भड़ास निकालने के बीच की रेखा लगभग मिट चुकी है।…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल के साथ-साथ मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। यह सीरीज का सबसे निर्णायक मुकाबला होगा। 5 मैचों की…
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…