भारत की तीन बेटियां जिन्होंने देश का नाम किया रौशन, पावर हाउस साउथ कोरिया को हराकर यूं जीता गोल्ड
Updated on
02-10-2026 11:22 AM
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत के लिए पहला ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में मजबूत साउथ कोरियाई टीम को धूल चटाई। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने कभी भी महिला टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश नहीं किया था लेकिन इस बार भारतीय तीरंदाजों ने कांग चेयोंग, ली यूंजी और ओ येजिन की मजबूत कोरियाई तिकड़ी को पछाड़कर इतिहास रच दिया।
पहले एंड में कांटे की टक्कर कुमकुम ने किया कमाल
फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले एंड की शुरुआती तीन तीरों में भारत ने 28-26 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, कीर्ति के 7 अंक पर निशाना चूकने से भारत का पलड़ा थोड़ा हल्का हुआ और स्कोर 54-54 से बराबर हो गया। लेकिन दबाव के इस क्षण में युवा कुमकुम ने बिल्कुल सटीक 10 का स्कोर बनाकर स्कोर बराबर रखा जिससे पहला एंड 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरे एंड में भी बरकरार रहा दबाव
दूसरे एंड में कोरियाई खिलाड़ियों ने 10-9-9 के साथ 28 अंक बनाए। जवाब में भारत की ओर से अंकिता ने शानदार शुरुआत करते हुए 10 अंक पर निशाना मारा। कीर्ति के 8 पर चूकने के बाद एक बार फिर कुमकुम संकटमोचक बनकर उभरीं और 10 अंक साधकर स्कोर 28-28 कर दिया। दूसरे रोटेशन में भी कोरिया ने फिर से 28 अंक बटोरे। भारत के लिए अंकिता ने एक बार फिर 10 लगाया और कीर्ति के 8 के बाद कुमकुम ने दबाव में बेहद खूबसूरत 10 का स्कोर कर एंड को 56-56 से टाई कराया, जिससे दो एंड के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर पहुंच गया।
तीसरे एंड में कीर्ति की शानदार वापसी
तीसरे एंड में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदलते हुए ऑर्डर में बदलाव किया। इस बार कीर्ति ने भारत के लिए शुरुआत की और पिछली गलतियों को सुधारते हुए सीधा 10 पर निशाना साधा। अंकिता और कुमकुम ने इसके बाद 9-9 का स्कोर किया, जिससे भारत को कोरिया के 27 अंक के मुकाबले 28-27 की मामूली बढ़त मिल गई।
भारत ने पक्का किया ऐतिहासिक गोल्ड
इसके बाद कोरियाई तीरंदाज दबाव में आ गईं और अपनी आखिरी तीन कोशिशों में केवल 8-8-8 के स्कोर ही कर सकीं। भारत के पास मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बनाने का सुनहरा मौका था। भारतीय तिकड़ी ने कोई गलती नहीं की और 8, 9 और 10 का स्कोर बनाकर तीसरे एंड को 55-51 से अपने नाम कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत ने फाइनल मुकाबले में 4-2 की बढ़त बना ली और एशियन गेम्स का ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…