वर्ल्ड कप का ऐसा शेड्यूल, थर-थर कांप रहा होगा पाकिस्तान, दिग्गज ने कहा- ज्यादा से ज्यादा दूसरे राउंड तक जाएंगे ये
Updated on
02-10-2026 11:23 AM
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इस नए फॉर्मेट और शेड्यूल को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर जोरदार तंज कसा है। मुख्य टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों को दो समूहों (ग्रुप ए और ग्रुप बी) में बांटा गया है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान को ग्रुप ए में जगह मिली है, जिसमें एक क्वालीफायर टीम और जुड़ेगी।
पार्थिव पटेल का करारा हमला
स्टार स्पोर्ट्स पर आईसीसी के नए प्रारूप और मैचों के शेड्यूल पर चर्चा करते हुए पार्थिव पटेल ने पाकिस्तान टीम की सोच और उनकी रणनीति पर चुटकी ली। उन्होंने दोनों टीमों की मानसिकता की तुलना करते हुए कहा, 'हर टीम अपनी मानसिकता के हिसाब से सोचती है। भारतीय टीम तो यही सोच रही होगी कि उन्हें कम से कम सेमीफाइनल तक तो पहुंचना ही है। वहीं, इस शेड्यूल को देखने के बाद पाकिस्तान यह सोच रहा होगा कि 'हम किसी तरह सुपर 7 स्टेज तक तो पहुंच ही जाएंगे, फिर वहां से आगे देखा जाएगा कि क्या होता है।'
दूसरी दौर में जगह बनाकर ही खुश हो जाएगा पाकिस्तान
पार्थिव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नया फॉर्मेट पाकिस्तान जैसी अनियमित प्रदर्शन करने वाली टीम के लिए किसी राहत से कम नहीं है। उन्होंने कहा, 'इस शेड्यूल को देखकर पाकिस्तान बेहद खुश होगा। उन्हें लग रहा होगा कि वे आसानी से दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।' 2023 के वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया विजेता बना था, जबकि पाकिस्तान की टीम 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ पांचवें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी।
समझिए विश्व कप 2027 का नया फॉर्मेट
2027 विश्व कप का फॉर्मेट काफी रोमांचक रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से टॉप तीन टीमें सीधे सुपर 7 चरण में प्रवेश करेंगी, जबकि दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से सर्वश्रेष्ठ टीम अंतिम 7वें स्थान पर कब्जा जमाएगी। खास बात यह है कि ग्रुप स्टेज के अंक सुपर 7 में नहीं जुड़ेंगे। 25 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेले जाने वाले सुपर 7 में हर टीम को 6 और मुकाबले मिलेंगे जिसके बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से आगाज, 10 अक्टूबर को महामुकाबला
टूर्नामेंट का आगाज 7 अक्टूबर को केपटाउन में 2023 के फाइनल के रीमैच यानी भारत और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से होगा। वहीं, क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके अलावा, सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ और जिम्बाब्वे उसी दिन बुलावायो में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…