सह पायलट ने कर दिया हमला
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार को उनके सह-पायलट ने चाकू मार दिया। इससे मात्र 37 सेकंड के अंदर फ्लाइट 14300 फीट नीचे आ गई। इस दौरान घायल होने के बावजूद मच्छार ने न सिर्फ सह-पायलट का मुकाबला किया, बल्कि फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बाद भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे अन्य क्रू मेंबर्स और यात्री अंदर आ गए और हमलावर को रोक लिया गया। विषम परिस्थिति में मच्छार ने जो साहस, धैर्य और वीरता दिखाई, उसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मच्छार की वीरता की प्रशंसा की है।स्मित मच्छार का फिलहाल इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर सह-पायलट ओमान का नागरिक है।