Select Date:

पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया

Updated on 29-09-2026 01:52 PM

रायपुर । सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मोहला निवासी  तुषार पांडे ने अपने घर की छत को ऊर्जा और बचत का माध्यम बना लिया है। कभी उनके परिवार को हर महीने करीब एक हजार रुपए बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।

        तुषार पांडे ने योजना की जानकारी मिलने पर बिजली कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी ली। योजना को उपयोगी पाकर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया।

      सौर ऊर्जा अपनाने का असर उनके परिवार के मासिक खर्च पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां लगभग एक हजार रुपए प्रतिमाह बिजली बिल आता था, वहीं अब बिजली बिल शून्य आने से परिवार को हर महीने अच्छी बचत हो रही है। इस बचत का उपयोग परिवार अपनी अन्य आवश्यकताओं के लिए कर पा रहा है।

       तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ने का अवसर भी मिला है। उनका कहना है कि सूर्य की ऊर्जा का सही उपयोग परिवार की बचत बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।

      उन्होंने अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की। श्री पांडे ने स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और परिवारों को बिजली खर्च से राहत दिलाने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
 29 September 2026
रायपुर । सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली…
 29 September 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीकृषि विद्यार्थियों को मिला सपनों को उड़ान देने का संदेशधमतरी (वीएनएस)।  किसी गांव की पगडंडी से शुरू हुआ सफर जब दुनिया के अलग-अलग देशों…
 29 September 2026
धमतरी । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत  ग्रामीण विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल संसाधनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उन संसाधनों को ग्रामीण परिवारों की आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का…
 29 September 2026
रायपुर । सुधा ओपन स्कूल आमासेओनी में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्ञान गंगा स्कूल…
 29 September 2026
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रातभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। शारदा चौक से महादेवघाट तक निकली झांकी देखने के लिए जयस्तंभ चौक और आसपास के…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
Advt.