Select Date:

रायपुर गणेश विसर्जन झांकी, होटल का छज्जा गिरा:एंबुलेंस फंसी, DJ की तेज आवाज पर नाचते रहे लोग, नाग लोक-नरक में सजा की थीम

Updated on 29-09-2026 01:47 PM

रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रातभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। शारदा चौक से महादेवघाट तक निकली झांकी देखने के लिए जयस्तंभ चौक और आसपास के इलाकों में लोग जुटे रहे। झांकियों में अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों को दिखाया गया।

वासुकी नाग और गरुड़ के बीच युद्ध की थीम पर झांकी सजाई गई। एक झांकी में यमलोक में रावण के हमले का दृश्य दिखाया गया। वहीं एक झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को गरुड़ का घमंड तोड़ते हुए दिखाया गया।

रातभर झांकी मार्ग पर भीड़ के कारण कई जगह ट्रैफिक प्रभावित रहा। एक एंबुलेंस भीड़ में फंस गई, जिसे पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्ग से आई एक महिला भी परिवार से बिछड़ गई, जिसकी पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने मदद की।

रायपुर के एमजी रोड पर मंजू ममता रेस्टोरेंट के पास तेज डीजे और धुमाल के वाइब्रेशन से दुकान की छत का छज्जा गिर गया। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तेज डीजे की आवाज के बीच लोग नाचते रहे, जबकि पुलिस उन्हें रोकती नजर आई। एक व्यक्ति ने तेज डीजे की आवाज की शिकायत भी की। कई समितियां फिल्मी गाने बजाती नजर आईं।

झांकी मार्ग पर सभी तरह के वाहनों की एंट्री बंद रही। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की थी और ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। डीजे और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर नियम तय किए गए थे।

तेलघानी नाका से शारदा चौक तक चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में कड़े और देशी शराब की बोतलें जब्त की गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
 29 September 2026
रायपुर । सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली…
 29 September 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीकृषि विद्यार्थियों को मिला सपनों को उड़ान देने का संदेशधमतरी (वीएनएस)।  किसी गांव की पगडंडी से शुरू हुआ सफर जब दुनिया के अलग-अलग देशों…
 29 September 2026
धमतरी । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत  ग्रामीण विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल संसाधनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उन संसाधनों को ग्रामीण परिवारों की आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का…
 29 September 2026
रायपुर । सुधा ओपन स्कूल आमासेओनी में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्ञान गंगा स्कूल…
 29 September 2026
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रातभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। शारदा चौक से महादेवघाट तक निकली झांकी देखने के लिए जयस्तंभ चौक और आसपास के…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
Advt.