Select Date:

बैगा बाहुल्य अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा’

Updated on 29-09-2026 01:54 PM

रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत क्षेत्र के सभी 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में बच्चों, माताओं, अभिभावकों, स्वसहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।

‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ के नागरिक संकल्प से भी लोगों को जोड़ा गया।

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने दिया सुपोषण का संदेश

इन आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय खाद्यान्न, ताजी हरी सब्जियों और फलों से तैयार ‘मेरी पौष्टिक थाली’ आकर्षण का केंद्र रही। इसके माध्यम से बच्चों और माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। केंद्रों में पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों के साथ कुपोषण दूर करने का संदेश भी दिया गया।

स्वास्थ्य जांच से लेकर टीकाकरण तक मिलीं सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार टीकाकरण किया गया। बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। जनभागीदारी से ‘न्योता भोज’ का आयोजन कर बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं।

महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति परिवारों को प्रोत्साहित किया गया। सुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को सम्मानित कर बेहतर पोषण के लिए प्रेरित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का उत्साहवर्धन हुआ और समुदाय के बीच उनकी भूमिका को सम्मान मिला।

महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग करने वाली सजग माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही पात्र नवीन हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मौके पर पंजीयन भी किया गया।

खिलौना बैंक के लिए समुदाय ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘खिलौना बैंक’ को समृद्ध करने के लिए समुदाय को खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए और अधिक आनंददायी एवं सीखने का बेहतर स्थान बनाने का संदेश दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
 29 September 2026
रायपुर । सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली…
 29 September 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीकृषि विद्यार्थियों को मिला सपनों को उड़ान देने का संदेशधमतरी (वीएनएस)।  किसी गांव की पगडंडी से शुरू हुआ सफर जब दुनिया के अलग-अलग देशों…
 29 September 2026
धमतरी । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत  ग्रामीण विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल संसाधनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उन संसाधनों को ग्रामीण परिवारों की आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का…
 29 September 2026
रायपुर । सुधा ओपन स्कूल आमासेओनी में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्ञान गंगा स्कूल…
 29 September 2026
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रातभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। शारदा चौक से महादेवघाट तक निकली झांकी देखने के लिए जयस्तंभ चौक और आसपास के…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
Advt.