कोच्चि में 180 दिन से खड़ा है ईरानी नेवी का शिप IRIS Lavan, अमेरिका ने श्रीलंका में डुबो दिया था साथी जहाज, तब दोस्त भारत बना 'देवदूत'!
Updated on
18-09-2026 11:40 AM
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित किया है, जिसके तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों के सामान पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इन घटनाक्रम और ईरान-अमेरिका में टकराव के बीच अहम अपडेट सामने आया है। एक ईरानी नौसेना का शिप करीब 6 महीने से भारत में ही रुका हुआ है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के करीब छह महीने बाद भी ये ईरानी नौसेना का जहाज IRIS लावन अपने कुछ क्रू मेंबर्स के साथ कोच्चि बंदरगाह पर ही खड़ा है। 4 मार्च को ये शिप कोच्चि पहुंचा था, उसी दिन जब श्रीलंका के पास समुद्र में अमेरिकी पनडुब्बी ने एक और ईरानी फ्रिगेट IRIS डेना को डुबो दिया था।
ऐसे भारत पहुंचा ईरानी जहाज
पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब IRIS लावन और IRIS डेना फरवरी में विशाखापत्तनम में 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' और 'मिलन 2026' मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। अभ्यास के बाद जब ये जहाज घर लौटने के लिए निकले, तो युद्ध शुरू हो गया। ईरानी नौसेना का एक तीसरा जहाज, फ्लीट सप्लाई वेसल IRIS बुशहर, 5 मार्च को श्रीलंका में रुका था।
IRIS लावन के साथ क्रू मेंबर भी मौजूद
भारत ने मानवीय आधार पर लावन को 4 मार्च को कोच्चि में रुकने की इजाजत दी थी, क्योंकि इस शिप में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। क्रू सदस्यों को भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहराया गया था। अब इस ईरानी नौसेना के शिप को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, पता चला है कि लावन के दो दर्जन से ज्यादा अहम क्रू मेंबर्स अभी भी जहाज के साथ कोच्चि में ही हैं।
कोचीन पोर्ट के अधिकारियों ने क्या बताया
सूत्रों के मुताबिक, अब इस जहाज की देखरेख की जिम्मेदारी कोचीन पोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी गई है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' के सवाल का जवाब देते हुए कोचीन पोर्ट अथॉरिटी के PRO ने कहा कि भारतीय नौसेना के निर्देशों के अनुसार, हम इस समय IRIS लावन के बारे में कोई भी जानकारी बताने या शेयर करने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल हम और कोई जानकारी नहीं दे सकते।
मार्च से कोच्चि में रुका है शिप
मार्च में जब IRIS लावन कोच्चि पहुंचा था, तो उस पर 183 क्रू सदस्य सवार थे। एक महीने बाद, भारत ने उन क्रू सदस्यों को वापस भेज दिया जिनकी जरूरत नहीं थी। पता चला है कि अभी भी 50 से ज्यादा क्रू सदस्य कोच्चि में हैं। 7 मार्च को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत ने मानवीय आधार पर IRIS लावन को कोच्चि में रुकने की इजाजत दी थी। उन्होंने कहा कि ये जहाज वहां थे, और हमें ईरानी पक्ष से मैसेज आया कि उनमें से एक जहाज, जो उस समय हमारे समुद्री इलाके के सबसे करीब थे, हमारे बंदरगाह पर आना चाहता है।
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…