Su-30MKI फाइटर जेट के कुछ सिस्टम का स्वदेशी डिजाइन
- इस बात से इनकार करते हुए कि HAL किसी सुपर सुखोई प्रोग्राम पर काम कर रहा है, रवि के ने कहा कि HAL 'Su-30MKI फाइटर जेट के कुछ सिस्टम, जैसे रडार को स्वदेशी बनाने के डिज़ाइन के काम में लगा हुआ है, हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी हमें नहीं मिला है।'
- 100 सीटों वाले रूसी SJ-100 रीजनल पैसेंजर जेट के लाइसेंस वाले प्रोडक्शन पर CMD ने कहा, 'सभी तकनीकी बातचीत चल रही है। हमने इसके लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है।'
HAL कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (स्वदेशी भारतीय मानव-मानवरहित टीमिंग प्रोग्राम) पर काम कर रहा है। हम इसका प्रोटोटाइप बना रहे हैं।
विदेशों में MRO बनाने की योजना पर चल रहा काम
- HAL के CMD रवि के ने आगे कहा-HAL सभी डिवीजनों को आधुनिक बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर रहा है और विदेशों में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधाएं स्थापित करने की योजना भी बना रहा है। हम ऐसे विदेशी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं जो अपने देश में खुद MRO सुविधाएं स्थापित कर सकें। रवि के. ने कहा कि वे कुल 40 LCA Mk1 कॉन्ट्रैक्ट के तहत बचे हुए दो तेजस ट्रेनर एयरक्राफ्ट IAF को सौंपेंगे।
- उन्होंने कहा, 'हम IAF को HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट भी सौंपने जा रहे हैं। इसके अलावा, हम मुख्य रूप से ऑफशोर सॉर्टीज़ के लिए पवन हंस को एडवांस्ड ध्रुव NG हेलीकॉप्टर सौंपेंगे।'