डेथ ओवर में दमदार बॉलिंग की
प्रिंस यादव को इस मैच में विकेट तो नहीं मिला लेकिन इसके भी उन्होंने जीत में भूमिका निभाई। अपने पहले दो ओवर में उन्होंने 17 रन दिए थे। इसके बाद डेथ ओवर में बॉलिंग करने आए। उन्होंने 17वां और 19वां विकेट डाला। आखिरी चार ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। अपने दो ओवर में प्रिंस ने सिर्फ 20 रन ही दिए। इसकी वजह से आखिरी ओवर में 22 रन बनाने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम मुकाबला हार गई।तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों का योगदान दिया।