होप ने 102 रनों की पारी खेली
वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में दो झटके लग गए। मयंक यादव ने कमिल पूरन और शिमरोन हेटमायर को आउट कर दिया। इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने 9 गेंद रहते 250 रनों का टारगेट चेज कर लिया। शाई होप ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों के अलावा 9 छक्के मारे। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। दोनों के बीच 54 गेंद पर 120 रनों की साझेदारी हुई। रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंदों पर 34 नाबाद रन बनाए।वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग के लिए भारत को बुलाया। संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। ईशान किशन के बल्ले से 22 गेंद पर 32 रनों की पारी निकली। अंत में तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 44 और श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 रन बनाए।