टीम को संभाला, फिर शतक ठोक दिया, रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह की दमदार बैटिंग
Updated on
12-10-2026 01:04 PM
राजगीर: भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं। सीजन के पहले मैच के पहले ही दिन रिंकू ने शतक ठोक दिया। यूपी की टीम बिहार के खिलाफ राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। 153 गेंदों पर 29 साल के रिंकू ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 10वां शतक ठोका।
रिंकू ने 112 रनों की पारी खेली
बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह मैच के दूसरे दिन 112 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 168 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। बिहार ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की थी। 85 रन पर ही यूपी के तीन विकेट गिरा दिए। लेकिन इसके बाद रिंकू ने ओपनर माधव कौशिक के साथ 207 रनों की साझेदारी बना दी। माधव के बल्ले से भी शतक निकला।
फर्स्ट क्लास में 60 के करीब औसत
रिंकू सिंह की छवि टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज की है। लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी ज्यादा दमदार है। रिंकू ने अभी तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसकी 77 पारियों में उन्होंने 3869 रन बनाए हैं। उनका औसत 59.52 का है जबकि स्ट्राइक रेट 70.50 का। रिंकू 10 शतक के अलावा 23 फिफ्टी भी मार चुके हैं। फर्स्ट क्लास में भारत क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों का औसत रिंकू से बेहतर है।
भारतीय टीम से अंदर-बाहर हो रहे
रिंकू सिंह भारत की टी20 टीम से अंदर-बाहर हो रहे हैं। वह टी20 विश्व कप 2026 में टीम का हिस्सा थे। इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी वापसी हुई लेकिन फिर उसके बाद टीम से बाहर कर दिया गया। भारत के लिए 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिंकू ने 36.94 की औसत और 156.34 की स्ट्राइक रेट से 702 रन बनाए हैं।
टी20 क्रिकेट छक्के-चौकों का खेल है। जो बल्लेबाज जितने ज्यादा छक्के-चौके मार सकते है, वह टी20 में उतना ही खतरनाक है। हालांकि लगातार अटैक करने की वजह से आउट होने…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर ने चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर के कार्यकाल की समीक्षा की है। अपने यूट्यूब चैनल पर अजीत…
इंदौर: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। कुलदीप यादव की ज0गह टीम का हिस्सा बने प्रिंस को…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह सौराष्ट्र की टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम छत्तीसगढ़ का सामना कर रही है। राजकोट…
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। वेस्टइंडीज ने भारत को 406 रनों का टारगेट दिया। वनडे क्रिकेट में सिर्फ एक बार…