Select Date:

एमपी बीटेक एडमिशन में 39 हजार से ज्यादा सीटें खाली, अब कॉलेज लेवल काउंसलिंग से उम्मीद

Updated on 04-08-2026 04:15 PM

 भोपाल। प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में बीटेक प्रवेश प्रक्रिया के तहत दो चरणों की आनलाइन सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग (सीसीसी) पूरी हो चुकी है। इसके बाद विद्यार्थियों को आंतरिक ब्रांच परिवर्तन (इंटरनल ब्रांच चेंज) का अवसर दिया गया। जिन संस्थानों में संबंधित शाखाओं में सीटें खाली थीं, वहां आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को ब्रांच परिवर्तन का आवंटन जारी कर दिया गया।

अब प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण कालेज लेवल काउंसलिंग

अब प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) होगा, जो सात अगस्त से शुरू होगा। उच्च शिक्षा विभाग (डीटीई) के 31 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 135 इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक की कुल 75,249 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें अब तक 52,248 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जबकि 56,414 अभ्यर्थियों ने चाइस फिलिंग की।

काउंसलिंग के बाद कुल 35,660 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

दो चरणों की काउंसलिंग के बाद कुल 35,660 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके बावजूद अभी 39,589 सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए कालेजों की उम्मीद अब सीएलसी पर टिकी है।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में सबसे अधिक प्रवेश

ब्रांचवार प्रवेश में इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) सबसे अधिक पसंद की जाने वाली शाखा रही। करीब 21 हजार सीटों में से लगभग सात हजार विद्यार्थियों ने सीएसई में प्रवेश लिया। इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग का स्थान रहा, जहां 7,201 सीटों में से 1,042 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 August 2026
मध्य प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। वित्तीय प्रबंधन को सरल और खर्चों…
 04 August 2026
भोपाल। जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेजों के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। भोपाल जिले के 731 गांवों के वर्ष 1954 से अब…
 04 August 2026
 कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में पिछले वर्ष अगस्त में नियुक्त किए गए जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रदर्शन की अब केंद्रीय स्तर पर समीक्षा शुरू हो…
 04 August 2026
मध्य प्रदेश सरकार ने निजी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।नए प्रावधानों के तहत…
 04 August 2026
भोपाल। भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) परिसर में D.El.Ed अंतिम वर्ष के परिणाम में हो रही देरी के विरोध में अभ्यर्थियों का तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना (Student Protest) लगातार…
 04 August 2026
 भोपाल। प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में बीटेक प्रवेश प्रक्रिया के तहत दो चरणों की आनलाइन सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग (सीसीसी) पूरी हो चुकी है। इसके बाद विद्यार्थियों को आंतरिक ब्रांच परिवर्तन (इंटरनल…
 04 August 2026
 भोपाल। दतिया उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आवास पर समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में दतिया उपचुनाव से जुड़े संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। इसी बीच…
 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
Advt.