भोपाल। दतिया उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आवास पर समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में दतिया उपचुनाव से जुड़े संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। इसी बीच आशुतोष तिवारी भी सीएम हाउस पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, आशुतोष तिवारी संगठन के भीतरघात से जुड़े गंभीर आरोपों पर चर्चा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास शिकायतों के समर्थन में कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हैं। बैठक के बाद संगठन स्तर पर बड़े फैसले संभव माने जा रहे हैं।