Select Date:

'VC बनने के बाद नींद-चैन दोनों उड़े', बीयू के 'शिक्षा संवाद' में उच्च शिक्षा मंत्री के सामने भावुक हुए कार्यवाहक कुलपति

Updated on 04-07-2026 12:26 PM
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक शर्मा से उनका हालचाल पूछा।
इस पर प्रो. शर्मा ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, "हाल नहीं, बेहाल है। पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय की जो स्थिति हुई है, उसे सुधारने का प्रयास कर रहा हूं। यह जिम्मेदारी आपने मुझे सौंपी है, इसलिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "लोग जब मेरा हाल पूछते हैं तो मैं यही कहता हूं कि हाल नहीं, बेहाल है। कुलपति बनने से पहले जो चैन की नींद आती थी, वह अब छिन गई है। कुलपति बनने के बाद नींद और चैन दोनों ही नहीं रहे।"
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम समस्याओं और सुझावों का बड़ा मंच बनकर सामने आया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने वर्षों से लंबित समस्याओं और सुधार संबंधी सुझावों को खुलकर रखा।
कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक चर्चा कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक शर्मा के इस बयान की रही, जिसे विश्वविद्यालय की मौजूदा चुनौतियों और व्यवस्थागत दबाव का स्पष्ट संकेत माना गया।

लंबित परीक्षा परिणामों में आई कमी, संबद्धता में देरी स्वीकारी

कुलपति प्रो. विवेक शर्मा ने विवि के कामकाज का ब्योरा देते हुए बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तब विश्वविद्यालय में 258 परीक्षाओं के परिणाम लंबित (पेंडिंग) थे। कड़े प्रयासों के बाद अब इन्हें घटाकर 162 कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने कॉलेजों की संबद्धता जारी करने के मामले में हो रही देरी की बात को भी स्वीकार किया।

उच्च शिक्षा मंत्री के बड़े निर्देश और घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विवि प्रशासन को सभी रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस कार्य में हर जरूरी सहयोग प्रदान करेगी। इसके साथ ही मंत्री परमार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सरकारी नौकरियों में वेटेज (अतिरिक्त अंक या प्राथमिकता) देने का एक प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

ईसी मेंबर के सुझाव पर बोले कुलपति- 'मेरा ही भविष्य तय नहीं'

संवाद के दौरान कार्यपरिषद की नॉमिनी सदस्य डॉ. भारती सातनकर ने हॉस्टल में असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर कार्रवाई करने और साल में कम से कम दो कार्यपरिषद बैठकें पूरी तरह छात्रों पर केंद्रित रखने का सुझाव दिया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने उन्हें यह बात लिखित में देने को कहा।
वहीं, इस सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा, "छात्रों के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं। लेकिन ईसी की कितनी बैठकें होंगी, मुझे नहीं मालूम। मैं सिर्फ एक कार्यवाहक कुलपति हूं, मेरा खुद का ही भविष्य तय नहीं है कि मैं यहाँ कब तक हूँ।"

शोधार्थियों ने उठाईं फंडिंग से लेकर कैंटीन तक की समस्याएं

शिक्षा संवाद में शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी विवि की अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी आवाज उठाई:
प्रशासनिक व्यस्तता: शोधार्थियों का आरोप था कि उनके शोध निर्देशक (गाइड) प्रशासनिक कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण वे शोध के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाते। इससे रिसर्च की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
लाइब्रेरी में नई किताबों की कमी: छात्रों ने कहा कि सेंट्रल लाइब्रेरी में किताबें तो हैं, लेकिन आधुनिक शोध और अध्ययन के लिए जरूरी नई व उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं।
बुनियादी सुविधाएं: परिसर में फंडिंग की कमी और विवि में कैंटीन न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसबी सिंह, कार्यपरिषद सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और एबीवीपी के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.