Select Date:

12 घंटे पेड़ पर बैठा रहा युवक, रेस्क्यू के दौरान 25 फीट नीचे गिरा, सिर में आई गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती

Updated on 04-07-2026 12:51 PM
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू अभियान के दौरान संतुलन खो बैठा और लगभग 25 फीट नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट का उपचार जारी है।

क्रेन की मदद से रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर डंडे से हमला

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक पेड़ पर चढ़ा हुआ है और नीचे उतरने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी को भी अपने पास नहीं आने दे रहा था। जो भी उसके करीब पहुंचता, वह हाथ में डंडा लेकर हमला करने की कोशिश करता था।

युवक पेड़ पर किस मांग को लेकर चढ़ा था। इसका पता नहीं चल सका है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। क्रेन की मदद से कई बार युवक तक पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार वह डंडा दिखाकर टीम को पीछे हटने पर मजबूर कर देता था।

संतुलन बिगड़ने से 25 फीट नीचे गिरा युवक

शुक्रवार सुबह भी रेस्क्यू जारी था। इसी दौरान युवक एक शाखा से दूसरी शाखा पर जाने लगा और अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। युवक अपनी पहचान केवल सोनारे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में उसके नागपुर निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस उसके स्वजनों की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि वह भोपाल कैसे पहुंचा और पेड़ पर चढ़ने की वजह क्या थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.