Select Date:

14 मार्च को प्रदेशभर में लगेगी लोक अदालत:6 हजार ई-चालानों का पहले होगा निपटारा, फिर सख्ती करेगी पुलिस

Updated on 12-03-2026 12:27 PM
रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6 हजार से ज्यादा ई-चालानों का रजिस्ट्रेशन लोक अदालत के लिए किया जा चुका है। इस बार भी लोक अदालत हाइब्रिड मोड में आयोजित होगी। इसमें पक्षकारों की भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी मामलों का निराकरण किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने इसे चालान निपटाने का अंतिम मौका बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लोक अदालत के बाद चालान नहीं पटाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चालान नहीं पटाया जब्त होगा वाहन : ट्रैफिक चालान पटाने के लिए पहले 90 दिन का समय दिया जाता है।

इसके बाद मामला स्वत: कोर्ट में चला जाता है, जहां करीब 45 दिन का समय मिलता है। इस तरह कुल 135 दिन मिलते हैं। इसके बाद भी चालान नहीं पटाने पर वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

15 अक्टूबर 2025 से पहले के चालान ही होंगे शामिल 

लोक अदालत में केवल उन्हीं ई-चालानों का निराकरण किया जाएगा जो 15 अक्टूबर 2025 से पहले जारी हुए हैं और न्यायालय में ट्रांसफर हो चुके हैं। यातायात पुलिस ने 10 मार्च तक इसके लिए नजदीकी यातायात थाने में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था। अब तक शहर के सभी यातायात थानों में 6 हजार से ज्यादा चालानों का पंजीयन किया गया है।

वाहन मालिकों को मोबाइल कॉल और वाट्सएप के जरिए लोक अदालत में शामिल होने की सूचना भी दी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2026
रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6…
 12 March 2026
रायपुर, दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग-भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए…
 12 March 2026
कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित…
 12 March 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि और नागरिकों को लू लगने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने एडवाइजरी जारी…
 12 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई है। पहले मामले में विशेष न्यायाधीश पंकज…
 12 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, ताकि इससे जुड़े महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की…
 12 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास से जुड़े 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था सुधार और…
 12 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शिवनाथ नदी जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरियर को…
 12 March 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सामने आया है। संदीप कंवर ने नशे की हालत अपनी कार बस स्टैंड पर लगी सेवई की…
Advt.