Select Date:

MIC बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली:सड़क चौड़ीकरण और जल व्यवस्था सुधार पर जोर

Updated on 12-03-2026 12:21 PM
जगदलपुर, जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास से जुड़े 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था सुधार और बाजार से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बनी। दो निविदा कार्यों की न्यूनतम दर को मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा की गई।

बैठक में 12 प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग, 4 राजस्व-बाजार विभाग, 4 जल प्रदाय शाखा और 1 वाहन शाखा से संबंधित थे। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बैठक में संजय बाजार की 5 दुकानों, नए बस स्टैंड परिसर की 1 दुकान, पं. दीनदयाल उपाध्याय व्यवसायिक परिसर (बैलाकोठ कॉम्पलेक्स) की 1 दुकान और ईतवारी बाजार की 2 दुकानों के लिए प्राप्त निविदाओं की अधिकतम दर को मंजूरी दी गई।

यातायात व्यवस्था को बनाया जाएगा बेहतर

इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग से जुड़े प्रस्तावों में लाल चर्च से नगर निगम बस स्टैंड रोड तक, नयामुंडा रोड से साकेत कॉलोनी तक, डीजे कोर्ट से चांदनी चौक होते हुए सिटी ग्राउंड तक, पुराना पंचायत कार्यालय से डॉ. पाढ़ी हाउस वार्ड क्रमांक 36 छत्रपति शिवाजी वार्ड तक और माता गुड़ी से एमपीएम हॉस्पिटल तक सड़क चौड़ीकरण की अनुशंसा की गई।

इन कार्यों के पूरा होने से शहर में यातायात जाम की समस्या कम होने और आवागमन आसान होने की उम्मीद है। जल प्रदाय शाखा से जुड़े प्रस्तावों में नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में अवैध नल कनेक्शनों को जुर्माना लेकर वैध करने की अनुशंसा की गई।

इसके अलावा नालियों के पास गुजर रही पाइप लाइनों को ऊपर उठाने और जर्जर पाइपों को बदलने के काम की भी मंजूरी दी गई, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और लीकेज की समस्या कम होगी।

व्यवस्था में सुधार होगा- मेयर

महापौर संजय पांडेय ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के समग्र विकास के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। MIC बैठक में लिए गए फैसलों से विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में महापौर संजय पांडेय, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, योगेंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2026
रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6…
 12 March 2026
रायपुर, दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग-भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए…
 12 March 2026
कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित…
 12 March 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि और नागरिकों को लू लगने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने एडवाइजरी जारी…
 12 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई है। पहले मामले में विशेष न्यायाधीश पंकज…
 12 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, ताकि इससे जुड़े महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की…
 12 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास से जुड़े 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था सुधार और…
 12 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शिवनाथ नदी जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरियर को…
 12 March 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सामने आया है। संदीप कंवर ने नशे की हालत अपनी कार बस स्टैंड पर लगी सेवई की…
Advt.