कतर ने कहा- युद्ध भड़काने वाली हरकत
अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बुधवार को पेंटागन ब्रीफिंग के दौरान इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने ईरानी एयरक्राफ्ट के टारगेट के बारे में नहीं बताया। केन ने कहा कि "कतरी फाइटर्स ने पहली बार अपनी लोकेशन पर जा रहे दो ईरानी बॉम्बर्स को मार गिराया है।"वहीं बुधवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ एक फोन कॉल मे कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने इस घटना को एक युद्ध भड़काने वाली कार्रवाई बताया। जिससे पता चलता है कि तेहरान का टेंशन कम करने का कोई असली इरादा नहीं था।
ईरान ने खाड़ी देशों पर 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
ईरान लगातार अमेरिका, इजरायल या मिडिल ईस्ट के देशों पर हमला करने के लिए मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है लेकिन इस बार उसने अपने बॉम्बर्स भेजे थे। जो उसके टेक्टिक्ट्स में आए एक दुर्लभ बदलाव को दिखाता है।वहीं अरब देशों से मिली अलग अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़ाई शुरू होने के बाद से ईरान ने फारस की खाड़ी के पास अरब देशों की तरफ 400 से ज्यादा एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलें और 1,000 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए हैं।
हालांकि ज्यादातर प्रोजेक्टाइल को रोक दिया गया है लेकिन कईयों ने अपना असर दिखाया भी है। रविवार एक हमले में अमेरिकी सर्विस मेंबर के 6 सदस्य मारे गये हैं। ये ईरानी हमला एयर डिफेंस को भेदकर कुवैत के शुआइबा पोर्ट पर एक अस्थाई ऑपरेशन सेंटर पर हुआ था।