अमेरिका का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी
- अमेरिका ने 28 फरवरी की सुबह ईरानी समयानुसार 9.45 बजे ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू किया। यह दिन के उजाले में किया गया हमला था। एक साथ 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट लॉन्च किए गए।
- सबसे पहले समुद्र से अमेरिकी नेवी ने टॉमहॉक्स मिसाइल लॉन्च की, जो ईरानी ईरान दक्षिणी हिस्से में ईरानी नेवी के पास हमले करने लगे।
- जमीन पर सेना ने सटीक हथियार दागे, जो एकदम सही और जानलेवा थे। यह लड़ाई के सभी क्षेत्रों में एक बहुत बड़ा और जबरदस्त हमला था। इसमें पहले 24 घंटों में 1000 से ज्यादा टारगेट पर हमला किया गया।
- रविवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई मारे गए। कुछ ही घंटों बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने भी मौत की पुष्टि की।