Select Date:

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा टीम इंडिया का सामना, क्वार्टर फाइनल बिना खेले हुई दोनों टीमों की एंट्री

Updated on 29-09-2026 12:32 PM
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के निशिन स्थित आइची प्रीफेक्चरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। तीसरे क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ मुकाबले रद्द होने के कारण श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच गया है।


सेमीफाइनल तक दोनों टीमों का सफर

भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशियन गेम्स के नियमों के अनुसार, मैच रद्द होने पर हाई आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग वाली भारतीय टीम को विजेता घोषित कर अगले दौर में भेज दिया गया। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम ने अपने क्वालिफिकेशन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-8 का सफर तय किया था, लेकिन उनका भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द हो गया और उन्हें भी सेमीफाइनल का टिकट हाई रैंकिंग के कारण हासिल हो गया।

भारत और श्रीलंका का स्क्वॉड

भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।


श्रीलंका टीम: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, सहान अराचिगे, थारिंडु रथनायके, नुवान तुषारा, एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, नुवानिदु फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, सोहन डी लिवरा, वनुजा सहन, सिनेथ जयवर्धने, गारुका संकेथ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.