गजब! नीरू ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल, 75 साल के एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Updated on
29-09-2026 12:26 PM
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया गया है। अगले हजार सालों तक उनका नाम अमर हो गया है। उन्होंने महिलाओं की इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह भारत को एशियन गेम्स 2026 में मिलने वाला 5वां गोल्ड मेडल रहा। उन्होंने गजब का प्रदर्शन करते हुए भारत की छाती जापान में चौड़ी कर दी। बता दें कि गोल्डन गर्ल नीरू का जन्म 25 मई 2000 को हुआ और वह हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वह दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में ट्रेनिंग करती हैं।
खराब मौसम के बीच भी बनाए रखा धैर्य
नीरू की इस कामयाबी की खास बात यह रही कि उन्होंने खराब मौसम के बीच भी अपना धैर्य और सटीकता बनाए रखी। फाइनल में उन्होंने छह सीरीज में कुल 28 निशाने लगाए और शीर्ष स्थान हासिल किया। बारिश के बावजूद उनकी एकाग्रता में कोई कमी नहीं आई और वह मुकाबले में बढ़त बनाने में सफल रहीं। यह गोल्ड नीरू के लिए अचानक मिली सफलता नहीं है। पिछले कुछ समय से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। 2025 में उन्होंने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में महिला ट्रैप का गोल्ड जीता था।
लगातार रच रही इतिहास
इसके बाद 2026 में उन्होंने इटली के लोनाटो में ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में महिला ट्रैप का गोल्ड जीतकर इतिहास बनाया। वह ISSF वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत ट्रैप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं। एशियन गेम्स में भी नीरू ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। क्वालिफिकेशन में उन्होंने 50 में से 48 निशाने सही लगाए और संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं। इससे फाइनल से पहले ही उनके आत्मविश्वास और फॉर्म का अंदाजा लग गया था।
टीम इवेंट में भी जीता मेडल
नीरू ने इससे पहले एशियन गेम्स में टीम स्पर्धा में भी भारत के लिए पदक जीता। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। तीनों ने मिलकर 328 अंक जुटाए और चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। 25 मई 2000 को जन्मीं नीरू ढांडा हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं और दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में ट्रेनिंग करती हैं। उनके खेल करियर में सरकारी सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें उपकरण, गोला-बारूद, बोर्डिंग-लॉजिंग और आउट ऑफ पॉकेट अलाउंस जैसी सुविधाएं मिली हैं। बता दें कि भारत के स्पोर्ट्स मिशन TOPS के तहत उन्हें एक लाख रुपये और ACTC के तहत 25.09 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता भी मिली है।
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…