पाकिस्तानी महिला टीम के अजीबोगरीब सर्कस ट्रेनिंग पर लताड़, भारतीय धाकड़ क्रिकेटर ने यूं धो दिया
Updated on
29-09-2026 12:28 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम का भी एक बेहद अजीब और फनी प्रैक्टिस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ट्रेनिंग तरीकों पर करारा तंज कसा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में चार खिलाड़ी एक-दूसरे के हाथ और पैर पकड़कर एक अजीब सा ह्यूमन चेन जैसी आकृति बनाती दिख रही हैं। इसमें एक खिलाड़ी नीचे बैठी है, दूसरी हवा में लटकी हुई है और बाकी दो खिलाड़ी उन्हें सहारा दे रही हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर पूछ रहे हैं कि आखिर इस तरह के कसरत या सर्कस वाले स्टंट का क्रिकेट की टाइमिंग, कैचिंग या फिटनेस से क्या लेना-देना है? हालांकि, शुरुआत में इसे सीनियर विमेंस टीम का अभ्यास बताया जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पाकिस्तान की अंडर-19 विमेंस टीम के प्रैक्टिस सेशन का नजारा है।
आकाश चोपड़ा का तीखा और मजेदार रिएक्शन
सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले आकाश चोपड़ा ने इस वीडियो के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट के नए-नए प्रयोगों की क्लास लगा दी। आकाश चोपड़ा ने चुटकी लेते हुए संकेत दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट अब खेल से ज्यादा कॉमेडी का जरिया बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मेंस टीम पहले से ही अपने अनूठे कैंप्स और फील्डिंग ड्रिल्स के लिए ट्रोल होती रही है, और अब लगता है कि विमेंस टीम ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है।
फैंस जमकर शेयर कर रहे वीडियो
पाकिस्तान क्रिकेट में होने वाले ऐसे अतरंगी वाकयों ने एक बार फिर क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस को मीम्स बनाने का भरपूर मौका दे दिया है। आकाश चोपड़ा ने ये तक कहा कि दुनिया चांद तक पहुंच गई है, लेकिन पाकिस्तान कहां फंसा हुआ है। आकाश चोपड़ा के इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…