Select Date:

बांग्लादेश की यूनुस सरकार का भारत विरोधी एजेंडा सामने आया:चीन को कोलकाता के पास पोर्ट सौंपा, पाकिस्तान के साथ मिलकर एयरबेस बना रहा

Updated on 07-04-2025 01:21 PM

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस का भारत विरोधी रवैया जारी है। BIMSTEC समिट में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भी यूनुस सरकार ने चीन और पाकिस्तान को रणनीतिक जगहों पर अहम प्रोजेक्ट सौंप दिए हैं। इनमें एक पोर्ट और एक एयरबेस शामिल है।

बांग्लादेश ने भारत के कोलकाता से सिर्फ 200 किमी दूर मोंगला पोर्ट के विस्तार की जिम्मेदारी चीन को दी है। यूनुस की हालिया बीजिंग यात्रा के दौरान इस डील पर मुहर लगी थी। चीन ने इस पोर्ट के डेवलपमेंट के लिए 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,300 करोड़ रुपए) देने का वादा किया है।

वहीं, बांग्लादेशी सरकार लालमोनिरहाट जिले में एक सैन्य एयरबेस बना रही है, जो भारत के 'चिकन नेक' यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर से सिर्फ 120 किमी दूर है। इस एयरबेस के लिए बांग्लादेशी पायलटों को पाकिस्तान भेजा जा रहा है ताकि वे पाकिस्तानी JF-17 फाइटर जेट्स उड़ाना सीख सकें। 27 मार्च को पांच अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा भी गया।

चीन और पाकिस्तान दोनों की मौजूदगी भारत के लिए खतरा

चीन पहले ही बांग्लादेश को पनडुब्बी दे चुका है और अब वह बंगाल की खाड़ी में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान के साथ मिलकर बांग्लादेश की ये सैन्य गतिविधियां भारत की चिंता बढ़ा रही हैं।

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने से पहले ही विपक्षी गठबंधन ने ‘इंडिया आउट’ कैंपेन शुरू कर दिया था। अब यूनुस की पार्टी NCP खुलेआम भारत विरोधी बातें कर रही है। पार्टी के स्थापना दिवस पर पाकिस्तान के हाई कमिश्नर को बुलाना भी इसी एजेंडे का हिस्सा माना जा रहा है।

चीन यात्रा में नॉर्थ-ईस्ट को लैंड लॉक्ड बताया था

यूनुस ने चीन यात्रा के दौरान भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को ‘लैंड लॉक्ड’ (चारों ओर से जमीन से घिरे) कहा और कहा कि बांग्लादेश उनके लिए समुद्र तक पहुंच का इकलौता रास्ता है। इस बयान पर पूर्वोत्तर भारत के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कुछ ने यहां तक कहा कि बांग्लादेश को तोड़ देना चाहिए।

एक्स्पर्ट्स बोले – भारत से दुश्मनी बांग्लादेश को ही नुकसान

चिटगांव यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रोफेसर डॉ. फारिदुल आलम ने कहा कि आज के दौर में किसी बड़े पड़ोसी देश से दुश्मनी रखकर फायदा नहीं हो सकता। यूनुस सरकार को चाहिए कि वह भारत के साथ शांति बनाए रखे, वरना इसका नुकसान उसे ही होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया के ज्यादातर देशों ने भारत के लिए अपना समर्थन जताया और पीड़ितों के लिए संवेदना जाहिर की है। इसमें…
 24 April 2025
तुर्किये के इस्तांबुल में आज 6.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया। इसका केंद्र इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में था। तुर्किये के मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि 51…
 24 April 2025
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस गुरुवार सुबह जयपुर से वॉशिंगटन (USA) के लिए रवाना हो गए। वे चार दिन जयपुर में रहे।उनकी विजिट को कूटनीतिक मोर्चे के अलावा…
 24 April 2025
अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपना भारत दौरा पूरा करने के बाद वॉशिगंटन के लिए रवाना हो गए हैं। वेंस 21 अप्रैल यानी सोमवार को 4 दिन की भारत यात्रा पर…
 24 April 2025
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास को कुत्ते की औलाद कहा है। बुधवार को रामल्ला में दिए एक भाषण में अब्बास ने कहा कि हमास बंधकों को रिहा करे…
 22 April 2025
ढाका: म्यांमार के जातीय उग्रवादी संगठन अराकान आर्मी से जुड़ी एक खबर ने बांग्लादेश के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि म्यांमार के सैन्य शासन से…
 22 April 2025
वॉशिंगटन: भारत विरोधी खालिस्तानी गुंडों ने अभी तक अमेरिका को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। लेकिन भारतीय मूल के काश पटेल जैसे ही FBI के डायरेक्टर बने, उन्होंने खालिस्तानियों पर…
 22 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनका यह दौरा 2 दिन का होगा। उनके तीसरे कार्यकाल में यह पहली सऊदी यात्रा है।…
 22 April 2025
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कल यानी सोमवार को 4 दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे। उनका प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। जेडी वेंस के…
Advt.