युजवेंद्र चहल Gen Z ट्रेंड में शामिल हुए, काउंटी चैंपियनशिप में कॉपी किया मेधावी बिधूड़ी का सेलिब्रेशन
Updated on
24-08-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के खिलाफ मुकाबले में विकेट लेने के बाद चहल ने खास सेलिब्रेशन किया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेलते हुए चहल ने लंकाशायर के बल्लेबाज जो मूरस को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने वायरल 6-7 सेलिब्रेशन किया।
मेधावी बिधूड़ी ने वायरल किया सेलिब्रेशन
युजवेंद्र चहल ने खुद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ ही मेधावी बिधूड़ी का भी वीडियो कोलाज किया है। महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में मेधावी बिधूड़ी इस सेलिब्रेशन की वजह से चर्चा में हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दिल्ली की लेग स्पिनर मेधावी बिधूड़ी ने 20 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए खेलते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की बल्लेबाज निशिका सिंह का विकेट लेने के बाद यह सेलिब्रेशन किया था।
कैसमिरो ने प्रीमियर लीग में किया था
इस सेलिब्रेशन के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। 20 साल की मेधावी पहले जर्सी नंबर 12 चाहती थीं, लेकिन वह नंबर पहले से किसी और खिलाड़ी के पास था। इसके बाद उनकी छोटी बहन ने उन्हें जर्सी नंबर 67 लेने की सलाह दी। तभी से उन्होंने '6-7' को अपना खास सेलिब्रेशन बना लिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड में खेलने के दौरान ब्राजीन के कैसमिरो ने प्रीमियर लीग में अपने बेटे के कहने पर यह सेलिब्रेशन किया था। तब यह पहली बार दुनिया भर में वायरल हो गया था।
इंग्लैंड में चहल कमाल कर रहे
वनडे कप के बाद युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में भी नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं। वनडे कप में उनका प्रदर्शन दमदार था। 7 मैचों में चहल ने 15 बल्लेबाजों को आउट किया था। उनकी इकोनॉमी 4.56 की थी। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर थे। पेस को मदद मिलने वाली पिच पर लंकाशायर के खिलाफ चहल ने तीन विकेट लिए और उनकी टीम को 316 रनों से जीत मिली।
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
नई दिल्ली: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग 2026 में जलवा देखने को मिला। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद…
नई दिल्ली: गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल…
मकाय (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2026 के दूसरे टेस्ट की शुरुआत मिचेल स्टार्क के लिए किसी गोल्डन सपने से कम नहीं रही। नई गेंद हाथ में आते ही…
नई दिल्ली: स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने…