विश्व कप फाइनल में हुई हाथापाई पर फीफा का एक्शन, 4 खिलाड़ी को मिली सजा, अर्जेंटीना का स्टार 10 मैच के लिए बैन
Updated on
22-08-2026 12:26 PM
नई दिल्ली: स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने की सीटी बजते ही मैदान पर अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया था। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस और स्पेन के कई खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सबसे पहले उनकी बहस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया से हुई। परेडेस ने गार्सिया को लात मार दी, जिससे वह मैदान पर गिर गए।
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और परेडेस ने गार्सिया की गर्दन भी पकड़ ली। स्थिति को संभालने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर पहुंच गए। इसी दौरान स्पेन के मिडफील्डर गावी ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन परेडेस उनसे भी उलझ पड़े। परेडेस ने गावी को भी धक्का देकर गिरा दिया। इस विवाद में अर्जेंटीना के कई खिलाड़ियों के साथ ही सपोर्ट स्टाफ का सदस्य भी शामिल था।
फीफा ने अपना फैसला सुनाया
विश्व कप फाइनल के बाद हुई इस विवाद पर फीफा ने फैसला सुना दिया है। अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस पर 10 मैचों का बैन लगा दिया गया है। इसमें सिर्फ इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे। परेडेस पर लगा बैन असल में अर्जेंटीना की टीम से एक साल के लिए बाहर किए जाने जैसा है। जून 2027 तक टीम को 10 मैच खेलने हैं, हालांकि अभी के शेड्यूल के हिसाब से सभी मैच फ्रेंडली होंगे।वहीं अर्जेंटीना के डिफेंडर नहुएल मोलिना पर सात मैचों का बैन लगाया गया, जबकि थियागो अल्माडा को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया। फीफा ने परेडेस और मोलिना पर $90,000 और अल्माडा पर $30,000 का जुर्माना लगाया। स्पेन के गावी पर भी एक मैच का बैन लगाया गया है। वह 26 सितंबर को वेम्बली में इंग्लैंड के खिलाफनेशंस लीग का मैचनहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना के कोच रॉबर्टो अयाला पर भी तीन मैचों का बैन और $30,000 का जुर्माना लगाया गया है।
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
नई दिल्ली: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग 2026 में जलवा देखने को मिला। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद…
नई दिल्ली: गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल…
मकाय (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2026 के दूसरे टेस्ट की शुरुआत मिचेल स्टार्क के लिए किसी गोल्डन सपने से कम नहीं रही। नई गेंद हाथ में आते ही…
नई दिल्ली: स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने…
न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और ब्रिटेन के जैक ड्रेपर चोट के कारण यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सिनर अपनी घुटने की इंजरी से अब…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 10000 रनों तक पहुंचने से पहले ही रिटायर…
नई दिल्ली: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है।…