Select Date:

75 और 97 रन तो याद होंगे, गौतम गंभीर की इन पारियों को भूल तो नहीं गए

Updated on 14-10-2026 01:16 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर टी20 विश्व कप के साथ ही वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। वह टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी रह चुके हैं। 2003 से 2016 के बीच गंभीर ने 242 मैचों में भारत के लिए 10324 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 63 फिफ्टी ठोकी। हम आपको भारत के लिए खेली गंभीर की 5 बेस्ट पारियों के बारे में बताते हैं।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 619 रन बनाने के बाद भारत को 305 पर ऑलआउट कर दिया। फिर टीम इंडिया फॉलोऑन खेलने उतरी। हार का खतरा सिर पर था लेकिन गंभीर ने 436 गेंदों पर 137 रनों की मैराथन पारी खेली। वह 643 मिनट क्रीज पर रहे और भारत मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रहा।
2007 टी20 विश्व कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। उस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा लेकिन गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। इसकी वजह से भारतीय टीम 157 रन बनाने में सफल रही और 5 रनों से फाइनल जीतकर चैंपियन बनी।

टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर ने अपना एकमात्र दोहरा शतक दिल्ली में लगाया था। अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 206 रनों की पारी खेली। उस बॉर्डर गावस्कर सीरीज में गंभीर ने 6 पारियों में 77 की औसत से 463 रन बनाए थे।

श्रीलंका ने भारत को कोलकाता में 316 रनों का लक्ष्य दिया था। वीरेंद्र सहवाग 10 और सचिन तेंदुलकर 8 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर उतरे गंभीर ने 150 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने भी शतक बनाया और भारत ने 49वें ओवर में मैच जीत लिया। गंभीर ने अपने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड कोहली को इसी मैच में दिया था।

भारत को 2011 विश्व कप फाइनल में जीरो रन पर पहला झटका लगा। इसके बाद गंभीर क्रीज पर उतरे। सचिन तेंदुलकर जल्दी आउट हो गए। गंभीर ने 97 रन बनाकर श्रीलंका के खिलाफ भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टी20 के अलावा टीम वहां वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इन दोनों सीरीज…
 14 October 2026
हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के चौथे मैच के लिए तैयार है। यह मुकाबला खेला जाएगा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में। यह वही स्टेडियम…
 14 October 2026
अबु धाबी: अफगानिस्तान ने चौथी पारी में 142 ओवर खेलकर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच बचा लिया। अबु धाबी में अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य मिला…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों…
 14 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को अपने आवास पर भारत के एशियाई खेलों के दल, क्रिकेटरों और अन्य पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े चार से यह…
 14 October 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर टी20 विश्व कप…
 13 October 2026
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
 13 October 2026
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
 13 October 2026
क्रिकेट के हर फॉर्मेट की अलग चुनौती होती है। वनडे और टी20 फिर भी काफी हद तक एक जैसा है, क्योंकि इसमें गेंद व्हाइट होती है। वहीं टेस्ट मैच मुख्यत:…
Advt.