धवन का भारत के लिए दमदार रिकॉर्ड
इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्हें विशेष रूप से वनडे में काफी सफलता मिली जिसमें उन्होंने 167 मैचों में 44.1 के औसत से 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों में 40.6 के औसत से 2,315 रन बनाए, जिनमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 अर्धशतकों सहित 1,759 रन भी बनाए।वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप इस साल दिसंबर में खेला जाएगा इसके पहले सत्र में संन्यास ले चुके 49 क्रिकेटर चार महाद्वीपीय टीमों एशिया वॉरियर्स, यूरोप चैंपियंस, अफ्रीका लायंस और नॉर्थ अमेरिका ईगल्स की तरफ से खेलेंगे।