अमेरिका पर बरसे ईरानी राष्ट्रपति
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान ने 200 वर्षों से किसी भी देश पर हमला या आक्रमण नहीं किया है, बल्कि दृढ़ता से अपनी रक्षा करता है। ईरान परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग के अपने अधिकार का त्याग नहीं करेगा। पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका और उसके समर्थक ईरान के जलमार्गों को बंद करना चाहते हैं। उनका उपयोग वे अपने नापाक उद्देश्यों के लिए आपूर्ति लाइनों के रूप में करना चाहते हैं।उन्होंने कहा, "प्रतिरोध को बमों या आक्रामकता से नहीं हराया जा सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए संबोधन में इस्तेमाल की गई बल प्रयोग की भाषा से स्पष्ट है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अभी धमकियों पर अड़े हुए हैं। पेजेश्कियन ने कहा कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वह धमकियों की भाषा स्वीकार नहीं करेगा।