Select Date:

ट्रंप ने जिनपिंग को बाइडन की तस्‍वीर दिखाकर उड़ाया मजाक, वाइट हाउस में ठहाके लगाकर हंसे चीनी राष्ट्रपति

Updated on 25-09-2026 11:54 AM
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही है। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन का मजाक उड़ाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वाइट हाउस घुमा रहे थे तब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वाइट हाउस में राष्ट्रपतियों के पोर्ट्रेट गैलरी के पास पहुंचते ही ट्रंप ने अपनी तस्वीरों की तरफ इशारा करते हुए कहा 'ट्रंप, फिर ट्रंप और फिर यह ऑटोपेन!' यह सुनते ही शी जिनपिंग और उनका प्रतिनिधिमंडल ठहाके लगाकर हंस पड़ा।
'न्यूज वीक' ने बताया है कि गुरुवार को हुई समिट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वाइट हाउस में लगी एक नई प्रदर्शनी दिखाई थी। इस प्रदर्शनी में अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तस्वीरें और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का मजाक उड़ाती हुई एक तस्वीर शामिल थी। इसी दौरान पूर्व राष्ट्रपति का ट्रंप ने मजाक उड़ाया है।


शी जिनपिंग के सामने ट्रंप ने उड़ाया जो बाइडेन का मजाक

'न्यूज वीक' के मुताबिक ट्रंप ने अपने पहले और दूसरे कार्यकाल की याद दिलाने वाले कॉलम के पास लगी अपनी तस्वीरों की ओर इशारा किया। फिर उन्होंने बाइडन से जुड़ी 'ऑटोपेन' (मशीन से हस्ताक्षर करने वाला उपकरण) की तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए मजाक में कहा 'ट्रंप, और फिर ट्रंप और यह ऑटोपेन है।' इस पर शी जिनपिंग और उनका प्रतिनिधिमंडल हंस पड़ा। इसके बाद फिर ट्रंप ने शी जिनपिंग को इशारा करते हुए कहा 'यह बाइडेन हैं।'

ट्रंप और शी के बीच क्या बातचीत हुई?

चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक गुरुवार को वाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान शी जिनपिंग और ट्रंप ने दुनिया के कई अहम सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जिनमें ईरान, यूक्रेन में रूस का युद्ध और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव शामिल हैं। बीजिंग ने कहा कि नेताओं ने आने वाले क्षेत्रीय सम्मेलनों के लिए भी समर्थन जताया और ऐसे अमेरिकी-चीनी रिश्ते को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई जिसे शी जिनपिंग ने 'रचनात्मक, रणनीतिक और स्थिर' बताया।

चीनी सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV ने बताया है कि शी जिनपिंग ने खास तौर पर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीति की तरफ लौटने पर जोर दिया और US-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद जून में हुए अंतरिम समझौते को फिर से शुरू करने की कोशिशों का समर्थन किया। शी जिनपिंग ने कहा कि चीन एक व्यापक, दीर्घकालिक समझौते तक पहुंचने के मकसद से फिर से बातचीत शुरू करने का समर्थन करता है जिसमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी शामिल है। चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.