बल्लेबाजी में बदलाव के कोई चांस नहीं
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इसके अलावा और कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल का बेंच पर बैठना तय दिख रहा है। वहीं आकिब नबी को मौका मिलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। पहले वनडे में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक के भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मैच में टीम चाहेगी कि मध्यक्रम को भी मौका मिले जिससे उनके टेस्ट हो सके।भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।