जेनरिक दवाओं पर कही ये बात
जेनरिक दवाओं के संबंध में भी सर्जियो गोर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'हम अपनी 40% जेनेरिक दवाएं भारत से मंगाते हैं। यह एक बहुत बड़ी संख्या है। कारण है कि हमें भारत पर भरोसा है।'एनर्जी सेक्टर का जिक्र करते हुए वह बोले, 'हम ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व स्तर पर काम कर रहे हैं। इसके पीछे भी एक कारण है। पिछले साल हमारे LNG या LPG के आयात और निर्यात का 40% हिस्सा भारत से जुड़ा था क्योंकि हमें भारत पर भरोसा है...।'