बिहारी लाल' शेयर की मार्केट में धमाकेदार एंट्री! प्रीमियम पर लिस्टिंग से निवेशक हुए मालामाल
Updated on
19-08-2026 01:26 PM
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों की बुधवार को मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले बिहारी लाल इंजीनियरिंग आईपीओ को कुल 108 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। अब स्टॉक एक्सचेंज पर 63 फीसदी की इसकी लिस्टिंग ने इसके निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
आज बुधवार को लिस्ट होने के साथ ही बिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर (Behari Lal Engineering Share) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 458 रुपये और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई पर 465 रुपये प्रति शेयर पर खुला। इसका इश्यू प्राइस 285 रुपये था।
301.62 करोड़ रुपये का आईपीओ
बिहारी लाल इंजीनियरिंग आईपीओ की बात करें तो यह मेनबोर्ड का आईपीओ था, जिसके शेयर अब मार्केट में लिस्ट हो चुके हैं। इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए समयसीमा 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 थी। इसका प्राइस बैंड 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर था। इसका इश्यू प्राइस 285 रुपये था। बिहारी लाल इंजीनियरिंग आईपीओ के एक लॉट में 52 शेयर थे।
आईपीओ का बुक बिल्ट इश्यू 301.62 करोड़ रुपये का था। इसमें 93 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और करीब 209 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था
108.44 गुना हुआ था सब्सक्राइब
12 से 14 अगस्त तक खुले इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला। इसे कुल 108.44 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कैटेगरी के अनुसार बात करें तो रिटेल में 53.27 गुना, क्यूआईबी में 165.33 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 165.32 गुना सब्सक्रिप्शन रहा।
बिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर प्राइस
बिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर प्राइस की बात करें तो 11 बजकर 11 मिनट पर इसमें 9.98 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 504.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसका अभी तक का हाई 528.70 रुपये और लो 458.00 रुपये रहा। कंपनी का मार्केट कैप 2,153.20 करोड़ रुपये का है।
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी माना जाता है। कई दशकों से इसका दबदबा चला आ रहा है। डॉलर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली…
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों की बुधवार को मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले बिहारी…
नई दिल्ली: यह कहानी दो दोस्तों की है। इनके नाम हैं कुशल रेड्डी और चहक जैन। वे बेंगलुरु के रहने वाले हैं। क्लाउड किचन में शुरुआती फेलियर और नुकसान झेलने…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से…
नई दिल्ली: देश की ई-कॉमर्स सर्विस देने वाली कंपनी शिप्रॉकेट लिमिटेड के शेयर आज मार्केट में लिस्ट हो चुके हैं। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले शिप्रॉकेट आईपीओ को…
नई दिल्ली: भारी बजट के बावजूद रेलवे ट्रेनों की साफ-सफाई करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग ) की हाल में आई रिपोर्ट में…
नई दिल्ली: पनीर-आइसक्रीम समेत डेयरी सेक्टर के कई सामानों को बेचने वाली मिल्की मिस्ट ( Milky Mist Dairy Food ) कंपनी के शेयर आज मार्केट में धमाकेदार तरीके से लिस्ट…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के मजबूत रिश्तों की सबसे बड़ी वजह 'भरोसे' को बताया है। इसी भरोसे के कारण अमेरिका अपनी…