सितारा-ए-पाकिस्तान डैरेन सैमी कर रहे थे भारत को बदनाम? विंडीज बोर्ड ने जारी किया घर वापसी का रोडमैप
Updated on
06-03-2026 03:19 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से टीम चार दिनों से अधिक से यहां फंसी हुई है। वेस्टइंडीज टीम को सुपर आठ चरण के आखिरी मैच में भारत से हार के बाद आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप से बाहर होना पड़ा था। भारत ने ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच को पांच विकेट से जीता था।
वेस्टइंडीज बोर्ड ने अपने बयान में क्या कहा?
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, ‘आज हुई एक उच्चस्तरीय कॉल में, जिसमें सीडब्ल्यूआई और आईसीसी के अधिकारी, टीम प्रबंधन के प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इसमें यह पुष्टि की गई कि टीम की भारत से वापसी के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा कि टीम की संभावित उड़ान अगले 24 घंटों के भीतर निर्धारित की गई है। बयान में कहा गया कि उड़ान का अंतिम समय अभी एयर ट्रैफिक से अंतिम मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया जारी है और टीम पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।
सीडब्ल्यूआई ने कहा कि आईसीसी के साथ परामर्श करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया गया है। सीडब्ल्यूआई के अनुसार भारत के खिलाफ अपने आखिरी मैच के बाद से बोर्ड खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और आईसीसी के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है।
बयान के मुताबिक, ‘खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों की वजह से स्थिति जटिल और लगातार बदलती हुई बनी हुई है। सीडब्ल्यूआई ने हालांकि जनता को आश्वस्त किया कि टीम की सुरक्षित वापसी कैरेबियाई क्षेत्र में सुनिश्चित करने के लिए हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।’
डैरेन सैमी ने एक्स पर कही थी यह बात
वेस्टइंडीज के हेड कोच और पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने हाल ही में एक्स पर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं बस घर जाना चाहता हूं। इसके चार घंटे बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने अपनी यात्रा योजनाओं पर स्पष्टता मांगते हुए एक और पोस्ट किया। सैमी ने लिखा, ‘कम से कम एक अपडेट तो दो, हमें कुछ तो बताओ। आज कल, अगले हफ्ते। पांच दिन हो गए हैं।’ इसके बाद जब उन्हें अपडेट मिला तो उन्होंने लिखा, ‘एक अपडेट मिला। वेस्टइंडीज बस यही चाहता था।’ बता दें कि डैरेन सैमी को पाकिस्तान में सितारा-ए-पाकिस्तान का अवॉर्ड मिल चुका है।
क्यों डैरेन सेमी को पाकिस्तान सपोर्टर माना जाता है?
डैरेन सैमी दुनिया के उन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्हें पाकिस्तान के करीब माना जाता है। उन्होंने कई साल तक पाकिस्तान सुपर लीग में भी हिस्सा लिया है। यही नहीं, पाकिस्तान में खराब माहौल के बीच भी वह कई मर्तबा दौरा करते रहे हैं। इसके अलावा कई बार सैमी ने भारत के प्लयर्स की भी आलोचना की, जिसे फैंस पाकिस्तान से जोड़कर देखते रहे हैं। सैमी को पाकिस्तान ने 'सितारा ए पाकिस्तान' से नवाजा है, जो देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…