डोनाल्ड ट्रंप ने घर आए लियोनेल मेसी पर दिया बड़ा बयान, इस महान फुटबॉलर से भी बेहतर बताया
Updated on
06-03-2026 03:20 PM
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में होस्ट किया। इस दौरान ट्रंप ने स्पीच दी और यह काफी वायरल है। इस स्पीच में उन्होंने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम लिया और मेसी के सामने ही उन्हें ग्रेट बताया। मेसी और रोनाल्डो की राइवलरी काफी पुरानी है। मेसी लगातार मुस्कुराते हुए ट्रंप की बात सुन रहे थे। इस दौरान इंटर मियामी की टीम ने डोनाल्ड ट्रंप को अपनी जर्सी भेंट की। वहीं लियोनेल मेसी ने उन्हें रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल दिया।
डोनाल्ड ट्रंप ने मेसी के बारे में क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने समारोह में कहा, 'आज मैं 2025 एमएलएस कप चैंपियन, इंटर मियामी की मेजबानी करके बेहद खुश हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं वह कह पा रहा हूं, जो आज तक किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को कहने का मौका नहीं मिला। व्हाइट हाउस में आपका स्वागत है, लियोनेल मेसी।'
अपनी स्पीच के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने महान पेले से भी लियोनेल मेसी की तुलना की। उन्होंने कहा- मुझे यह इसलिए नहीं कहना चाहिए क्योंकि मैं बूढ़ा हो गया हूं, लेकिन मैंने पेले को खेलते हुए देखा है। मुझे नहीं पता, हो सकता है आप पेले से बेहतर हों। पेले बहुत अच्छे थे।
इसके बाद वहां मौजूद इंटर मियामी के अन्य खिलाड़ी और लोगों से ट्रंप ने पूछा कि कौन बेहतर है, मेसी या पेले। लोगों ने मेसी चिल्लाया। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि मैं भी मानता हूं मेसी।
लियोनेल मेसी ने स्पीच नहीं दी
इस कार्यक्रम में लियोनेल मेसी ने स्पीच नहीं दी। ट्रंप ने मियामी को अपना क्लब चुनने के लिए मेसी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- आप दुनिया में कहीं भी जा सकते थे। दुनिया की किसी भी टीम में जा सकते थे और आपने मियामी को चुना। मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…