Select Date:

2 अक्टूबर को नहीं चलेगा UPI! दुकानदार काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड और साउंड बॉक्स, जानिए पूरा मामला

Updated on 26-09-2026 12:59 PM
नई दिल्ली: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (CTI) ने 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे का ऐलान किया है। संगठन ने दिल्ली समेत देशभर के दुकानदारों और व्यापारियों से उस दिन UPI QR कोड और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढककर नकद भुगतान लेने की अपील की है।

बढ़ जाएगा नकद लेनदेन

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, अगर 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर शुल्क लगाया गया तो देश में फिर से नकदी लेनदेन का प्रचलन बढ़ सकता है।
दिल्ली और देश के दुकानदारों, व्यापारियों और MSME सेक्टर ने पूरी तरह से यूपीआई लेनदेन को अपना लिया था, लेकिन अब अगर दुकानदारों, व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ेगा तो वे फिर से नकदी लेनदेन की ओर लौट सकते हैं और ऐसे में यूपीआई पेमेंट में 50% की गिरावट आ सकती है।

फैसला वापस लेने की अपील

सीटीआई ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांग की है कि 15 अक्टूबर 2026 से 2000 से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के फैसले को वापस लिया जाए क्योंकि इसके खिलाफ देश भर के व्यापारियों में गुस्सा और निराशा है। सीटीआई का दावा है कि यूपीआई पेमेंट एमडीआर चार्ज दुकानदार को देना होगा। बड़ी रकम पर एमडीआर चार्ज की सीमा 300 रुपये तक तय है।

यूपीआई में गिरावट की आशंका

CTI का अनुमान है कि चार्ज लगने के बाद 2000 से अधिक के यूपीआई भुगतान में 50% तक की गिरावट आ सकती है। इससे ग्राहक और दुकानदार फिर से नकद लेनदेन की ओर लौटेंगे, जिससे डिजिटल इंडिया और पारदर्शी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को झटका लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2015 से 2026 तक देश में कुल 843 अरब डॉलर का फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI)…
 26 September 2026
नई दिल्ली: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (CTI) ने 2 अक्टूबर…
 26 September 2026
नई दिल्ली: बैंक खाते में बड़ी रकम नकद जमा करने के बाद अगर इनकम टैक्स विभाग नोटिस भेज दे तो परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है। बेंगलुरु के बालकृष्णमूर्ति रामचंद्रबाबू के साथ…
 26 September 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है वैभव गुप्ता और अमन गुप्ता की। दोनों आईआईटी खड़गपुर से पासआउट हैं। इन्‍होंने एक छोटे से आइडिया को सफल बिजनेस में तब्‍दील कर दिया है।…
 26 September 2026
नई दिल्ली: मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने मंदिरों में बढ़ती वीआईपी संस्कृति और धार्मिक स्थलों को प्रचार का जरिया बनाने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों…
 26 September 2026
नई दिल्ली: निवेश में बाजार में पिछले कुछ समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार धड़ाम है। शेयर बाजार लगातार 7वें हफ्ते गिरा है। साल 2020…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
 25 September 2026
नई दिल्ली: कहते हैं कि मुश्किल हालात इंसान को तोड़ भी सकते हैं और उसे कुछ बड़ा करने की वजह भी दे सकते हैं। ऐसी ही कहानी है टेक्नोलॉजी यूट्यूबर…
Advt.